पंकज शाक्य संवाददाता मैनपुर

किशनी/मैनपुरी- दहेज का लालच इंसान को हैवान बना देता है। एक पिता अपनी बेटी को पढा लिखा कर कलेजे पर पत्थर रख कर दूसरे के घर दान दहेज देकर इस आशा से विदा कर देता है कि उसकी लाडली को वहां हर सुख मिलेगा। पर हैवानों के दिल में दया और प्रेम होता ही नहीं है।
कम दहेज के कारण कस्बा निवासी एक बेटी ने भी लाखों प्रताडनायें सहीं है। अंत में परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर दी। कस्बे के कृष्णानगर निवासी शिखा गुप्ता पुत्री राजेन्द्र गुप्ता ने तहरीर दी कि उसकी शादी दिसम्बर 2019 को महाजन मुहल्ला, पुराना बाजार थाना बेबर जनपद मैनपुरी निवासी राहुल गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के समय उनके पिता ने अपना प्लॉट बेचकर तीस लाख रूपया खर्च किया था। परन्तु दहेज के लालची उसके ससुरालीजन ससुर सुशील गुप्ता, सास गीता देवी, ननद आकांक्षा, देवर अंकुर, पति राहुल, चचिया ससुर सुनील गुप्ता कम दहेज का ताना देते रहे। उनका कहना था कि पांच लाख रूपया तथा एक ब्रेजा कार और चाहिये। जब उनके पिता ने अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई। तो सभी ने मिलकर उसे कई दिनों तक भूखा प्यासा रखा और तरह तरह की यातनायें दीं। उनके पिता ने कई बार संभ्रान्त लोगों के बीच पंचायतें कराईं पर उक्त लोग अपनी दहेज की जिद पर अडे रहे। इसी बीच उनके एक पुत्री पैदा हो गई। कम दहेज और पुत्री का पैदा होना दहेज के लालचियों को सहन न हुआ तथा यातनाओं का क्रम जारी रहा। उसने थाना बेबर में तहरीर भी दी पर पुलिस ने बिना रिपोर्ट दर्ज किये उसे घर बापस भेज दिया। 4 जून 2021 को ससुराल के उक्त लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसके बाद सभी ने उसका सारा जेबर छींन कर उसे कार में बिठाया और रात आठ बजे बस स्टैंड किशनी के पास कार से धक्का मार कर चले गये। उसके बाद भी रिश्तेदारों के माध्यम से कई बार पंचायतें कराई पर उक्त लोगों ने घर में रखने से साफ इनकार कर दिया। निराश व परेशान होकर उसने पुलिस को तहरीर दी। थाना पुलिस ने कई संगीन धाराओं में उक्त के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *