Sunday , October 27 2024

72घंटे की खोज अभियान के बाद नहीं लगा यमुना में डूबे युवक का सुराग

यमुना में डूबे युवक की तलाश करते एसडीआरएफ, पीएसी के जवान

अजीतमल। 72 घन्टे बीतने के बाद भी क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव के किनारे यमुना नदी में डूबे युवक का सुराग नहीं मिला एसडीआरएफ, पीएसी की टीम कड़ी मशक्कत कर तलाशी अभियान में जुटी रही।

मंगलवार की शाम जाजपुर गांव निवासी केवल सिंह का पुत्र अंशुल , भैंस चराने के लिए सिकरोड़ी गांव के पास स्थित यमुना नदी पर गया। भैंस नदी में जाकर उस पार निकल गई थी अंशुल भी यमुना का पुल पार कर दूसरी ओर चला गया था । और उस पार से भैंस की पूंछ पकड़कर यमुना पार करने लगा। बीच यमुना में पहुंचते ही भैंस की पूंछ के हाथों से छूट गई और वह यमुना में डूब गया था।

यमुना नदी मेंउसकी तलाश कई दिन से की जा रही है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में खोजबीन के लिए स्थानीय गोताखोरों के अलावा बुधवार की शाम से एसडीआरएफ व जनपद एटा से पहुंची पीएसी के जवानों की टीम ने खोजने का प्रयास किया जा रहा था शुक्रवार की शाम तक दोनों टीमों में शामिल 42 सदस्यों ने खोज अभियान किया लेकिन सफलता नहीं मिली शाम 72 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद सूर्यास्त होने के चलते तलाशी अभियान रोक दिया गया तलाश टीम द्वारा नाइट विजन कैमरा के माध्यम से रात्रि में भी तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

  * योगेंद्र गुप्ता