Sunday , October 27 2024

नगर पालिका के वार्डो की समस्याओं के निराकरण व टैक्स कलेक्शन के लिए लगाये जायेंगे कैम्प

माधव संदेश/ ब्यूरो चीफ जय सिंह यादव रायबरेली 

रायबरेली के नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी डा0 आशीष सिंह ने बताया है कि नगर पालिका द्वारा नगर पालिका से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में टैक्स कलेक्शन हेतु निर्धारित तिथियों के अनुसार जनपद के विभिन्न वार्डों में वार्ड वार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वार्ड नम्बर 21, 22 एवं 27 की समस्याओं के निराकरण एवं टैक्स कलेक्शन हेतु आर0डी0ए0 कैम्पस में 17 फरवरी को कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

इसी प्रकार निर्धारित तिथि के अनुसार वार्ड नम्बर 15 एवं 25 की समस्याओं के निराकरण व टैक्स कलेक्शन के लिए घण्टाघर निकट रसीद मार्केट में 20 व 21 फरवरी को कैम्प का आयोजन किया जायेगा। वार्ड नम्बर 09, 10, 11 एवं 18 की समस्याओं के निराकरण व टैक्स कलेक्शन के लिए गोरा बाजार चौराहा 22 व 23 फरवरी को कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार वार्ड नम्बर 13, 24, एवं 29 हेतु मधुबन मार्केट में 24 व 25 फरवरी को कैम्प का आयोजन किया जायेगा। वार्ड नम्बर 12, 26, व 28 हेतु टाउन हाल में 27 व 28 फरवरी को कैम्प का आयोजन किया जायेगा। वार्ड नम्बर 01 के लिए अहिया रायपुर में 01 मार्च को कैम्प का आयोजन। वार्ड नम्बर 02 के लिए आजाद नगर में 02 मार्च को कैम्प का आयोजन। वार्ड नम्बर 06 के लिए प्रगतिपुरम कालोनी में 03 मार्च को, वार्ड नम्बर 08 गुरूनानक नगर में 04 मार्च को, वार्ड नम्बर 14 के लिए मुंशीगंज में 10 मार्च को, वार्ड नम्बर 17 के लिए खाली साहट में 11 मार्च को, वार्ड नम्बर 19 हेतु घोसियाना में 13 मार्च को, वार्ड नम्बर 20 के लिए अमरेशपुरी कालोनी में 14 मार्च को, वार्ड नम्बर 23 तिलियाकोट में 15 मार्च को, वार्ड नम्बर 30 अमर नगर में 16 मार्च को एवं वार्ड नम्बर 31 की समस्याओं के निराकरण व टैक्स कलेक्शन हेतु छोटी बाजार में 17 मार्च को कैम्प का आयोजन किया जायेगा।