Sunday , October 27 2024

लड़के-लड़कियों के साथ भेदभाव से सामाजिक ताना बाना नष्ट होगा

फोटो :धनुआ में विधिक शिविर में संबोधित करते प्रधानाचार्य

जसवंतनगर (इटावा)। शुक्रवार को धनुआ गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समान लैंगिकता के प्रचार प्रसार हेतु एक विधिक शिविर “मदर्स प्राईड अकैडमी” सकल में लगाया गया, जिसमें समान लैंगिकता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा का अधिकार- समानता का अधिकार, आदि विषयों पर छात्र छात्राओं को जागरूक करते जानकारी दी गई।

शिविर में बताया गया कि लड़का- लड़की एक समान है। लिंग के आधार पर उनके साथ भेदभाव न केवल अनुचित है, बल्कि यह सामाजिक ताने बाने को क्षति पहुंचाने वाला है।आज पढ़-लिख कर लड़कियां हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं उनकी क्षमता देश के लिए भी काफी विकास परक साबित हुई है।

मौजूद छात्र छात्राओं को यह भी बताया गया कि उनके पड़ोस में यदि लड़कों और लड़की में भेद किया जा रहा है तो, वह आवाज उठाएं।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा सभी का अधिकार है और सरकार किसी प्रकार का लिंग भेद नहीं करती।बल्कि चाहती है कि सभी लड़के और लड़कियां पढ़ें और आगे बढ़े और सामाजिक उत्थान में अपना योगदान करें।

इस शिविर में बड़ी संख्या में शिक्षा ग्रहण शिक्षक गण प्रधानाचार्य और छात्र-छात्राएं मौजूद थे। पीएलबी राजेंद्र सिंह व लालमन भी उपस्थित रहे।इस शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी एवं सचिव अपर जिला जज श्वेता श्रीवास्तव के निर्देश पर किया गया था।

*वेदव्रत गुप्ता