Sunday , October 27 2024

घर में मौजूद इन चीजों की मदद से आप भी अपनी पलकों को बना सकते हैं घना

र महिला चाहती हैं कि वह खूबसूरत दिखे और इसके लिए वह अपनी स्किन को गोरा बनाने में जुट जाती हैं। केवल रंग गोरा हो जाने से कोई खूबसूरती के पैमाने पर फिट नहीं हो जाता है बल्कि महिलाओं की खूबसूरती में उनकी आंखों का भी बड़ा योगदान होता है।

इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, जब आईब्रो यानि भौंहे घनी हों। महिलाएं आइब्रो को घना दिखाने के लिए आइब्रो पैंसिल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन यह अस्थायी तरीका है।

घर में कैस्टर ऑयल है तो आप इसका प्रयोग भी घनी आइब्रो के लिए कर सकती हैं। ये जल्द से जल्द आपको घनी आइब्रो देने में मदद करेगा। इसके लिए आप कैस्टर ऑयल को हल्का गर्म कर लें। अब कॉटन की मदद से इसे रात में सोने से पहले अपनी आइब्रो पर लगाकर सोएं। आप चाहें तो कैस्टर ऑयल और ऑलिव ऑयल यानि की जैतून के तेल को मिलाकर अपने आइब्रो पर लगा सकती हैं।

रोज दिन में एक बार एक चम्मच कच्चा दूध रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। इसका प्रतिदिन उपयोग आपकी आईब्रो को काला और आईब्रो हेयर को शाइनी बनाने में मदद करेगा।