Saturday , October 26 2024

मिश्रा गुट उद्योग व्यापार मंडल मना रहा स्वर्ण जयंती वर्ष

रिपोर्ट – आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता 

औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत व्यापार मंडल व्यापारियों के प्रतिष्ठान कार्यक्रम के तहत अभियान से जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल से व्यापारियों को जोड़ने के लिए अभियान चला रहा है बड़ी मात्रा में अभी तक व्यापारियों को जोड़ा गया है जनपद औरैया उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शहर व अन्य कस्बों के बाजारों में भ्रमण कर इस आशय की पत्रक बांटकर व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है जिला अध्यक्ष का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बड़ी से बड़ी संख्या में मिस्ड कॉल के माध्यम से व्यापारियों को जोड़ा जा रहा है। इस काव्य में पदाधिकारी गणों का अप्रत्याशित सहयोग मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश उर्फ बबलू बाजपेई ने बाजार में व्यापारियों से जनसंपर्क करते हुए जागरूक किया उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत व्यापार मंडल व्यापारियों के प्रतिष्ठान कार्यक्रम के तहत मोबाइल नंबर 70 30 930 361 के माध्यम से मिस्ड कॉल अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत अभी तक 2500 से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जा चुका है। यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। व्यापारियों का हित चिंतन उनकी प्राथमिकता है। वह व्यापारियों के उत्पीड़न को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। भ्रमण एवं मिस्ड कॉल अभियान के दौरान व्यापारी नेता रामकुमार विश्नोई ने कहा कि किसी भी देश व संस्कृति के निर्माण में व्यापार का बहुत बड़ा योगदान होता है। विश्व में आज वही देश ताकतवर देशों में की श्रेणी में आते हैं, जिनके यहां व्यापार चरम पर है। प्राचीन भारत वर्ष को उसके व्यापार के कारण ही कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था। इतिहास गवाह है, इस देश में जब संकट आया है, व्यापारी समाज ने अपना तन-मन- धन और अपनी जान तक कुर्बान कर दी। स्वर्ण जयंती मनाते हुए मिश्रा गुट अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस दौरान प्रमुख रुप से रवि शंकर शुक्ला, वीरेंद्र पाठक, वेद राठौर, भानु राजपूत, दीपक अग्रवाल, अजय अग्निहोत्री, अन्नी दुबे, मनीष अग्रवाल, समरान, नसीब, रोहित दुबे गौरव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल व माधव तिवारी आदि शामिल रहे।