बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के घर बुधवार को इनकम टैक्स अधिकारियों द्वारा ‘सर्वे’ किया गया। ये सर्च ऑपरेशन 20 घंटों तक चला। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के 6 जगहों पर इनकम टैक्स अधिकारी पहुंचे थे।

आईटी विभाग द्वारा किए जा रहे इस ऑपरेशन को ‘सर्वे’ कहा जा रहा है। सोनू सूद के घर पड़े इस रेड को पॉलिटिकल रंग भी दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि हाल ही में वो आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली में छात्रों से जुड़े एक कैम्पेन के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं, इसी वजह से उनके घर पर ये रेड पड़ी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो IT टीम सोनू सूद की उस एक डील को लेकर पड़ताल कर रही है, जो उन्होंने लखनऊ की एक रियल इस्टेट कंपनी के साथ की है। इस पूरे मामले पर अबतक कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोनू ने इन खबरों पर खुद कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी सियासत पर कोई बात नहीं है। बता दें, साल 2020 से ही सोनू सूद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

सोनू ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान भी सोनू सूद ने लोगों तक दवाईयों से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर तक पहुंचाने में काफी अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *