सुबोध पाठक

जसवंतनगरः कस्वे के मोहल्ला अहीरटोला मे नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से एक भोले गेस्टहाउस जिसपर अवैध कब्जा था उसको कब्जाधारियो से खाली कराया तथा उसे सीलकर दिया और कब्जाधारी उस सरकारी गेस्टहाउस से अवैध बसूली कर रहे थे इसकी शिकायत एक भाजपा नेता ने तहसील दिवस मे की थी

विवरण के अनुसार उक्त मोहल्ले मे गाटा संख्या 316/17 जो शाला शिवालय के नाम से खसरा खतौनी मे दर्ज है जिसपर नगर पालिका परिषद तथा मोहल्लेबासियो के सहयोग से भोलेनाथ गेस्ट हाउस बनाया गया था उस भूमि पर कब्जाधारको ने जवरन अपना अधिपत्त स्थापित कर विभिन्न कार्यक्रम के दौरान शादी बिबाह आदि से जनता से अवैध बसूली की जा रही थी जिसकी भाजपा नेता सुरेश गुप्ता ने तहसील दिवस मे उपजिलाधिकारी जसवंतनगर से शिकायत की थी इसपर राजस्व विभाग द्वारा जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई बाद मे उपजिलाधिकारी द्वारा इसको खाली कराने का आदेश पारित किया गया था शुक्रवार की सुबह अधिशाषी अधिकारी जसवंनगर रामेन्द्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक चन्द्र देव यादव मए फोर्स के मौके पर पहुॅचे और उन्होने कब्जाधारियो से ताले खुलवाकर उनपर नगर पालिका प्रशासन के ताले पडवाये और गेस्टहाउस को सील कर दिया गया अधिशाषी अधिकारी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा उसे अपने अधिपत्त मे लेकर एक कमेटी बनाकर उसका संचालन किया जायेगा जिसमे पालिका अध्यक्ष पदेन सदस्य तथा अधिशाषी अधिकारी पदेन सचिव होगें इसके अलावा समाज के विभिन्न लोग समिति के सदस्य होगे समिति जनहित मे भोले गेस्ट हाउस का संचालन करेगी

फोटो मे- गेस्टहाउस सील करवाते हुये अधिशाषी अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *