अनिल  गुप्ता ऊसराहर

चोरो ने दो घरो को निशाना बनाकर एक लाख रूपए नगद सहित लाखो रूपए के जेबर चोरी कर लिएएक परिवार में शादी के लिए बनाए गए जेवर भी चोरो ने चोरी कर लिया स्वजनों को घरो से चोरी किए गए चार बक्से खोजबीन के दोरान खेतो मे पडे मिले हैं फिलहाल पुलिस ने चोरो का कोई सुराग नहीं लगा पाया है

ऊसराहार थाने में दो दिन पहले ही थानाध्यक्ष तेजसिंह का तबादला हुआ है शनिवार को ही नए थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने चार्ज लिया है पिछले काफी दिनो से ऊसराहार थाना क्षेत्र में चोरो पर काफी अंकुश लगा हुआ था लेकिन शनिवार को एक दिन में ही दो घरो से लाखो की चोरी के बाद ऐसा लगने लगा है कि चोरो पर पुलिस का इकबाल समाप्त सा हो गया है बीती रात चोरो ने ऊसराहार थाने से मात्र दो किलोमीटर दूर टाडेहार गांव मे दो घरो को निशाना बनाया चोरो ने सबसे पहले संजीव पुत्र रामगोपाल के घर मे घुसकर अलमारी तोड कर जेवर साफ कर दिए और तीन बक्से उठाकर खेतो मे ताले तोडकर जेवरात साफ कर दिए संजीव ने बताया वह घर के दरबाजे पर सो रहा था चोरो ने उसके घर से 70 हजार रूपए सोने की जंजीर दो जोडी झुमकी दो अंगूठी एक मंगलसूत्र तीन पेंडल व चांदी की पायल चोरी कर ली है वही चोरो ने दूसरा निशाना इसी गांव के धीरेन्द्र पुत्र संजय शर्मा के घर को बनाया  धीरेन्द्र ने बताया कुछ दिन बाद ही उसके भाई की शादी होनी थी शादी के लिए उसकी मां ने जेवर बनवा कर रखे थे चोरो ने उसके घर से पच्चीस हजार रूपए सोने का हार दो जोडी झुमकी एक मंगलसूत्र तीन अंगूठी एक जोडी बाला व चांदी की करधनी  चोरी कर लिए एक बख्शा सुबह खेतो पर पडा मिला धीरेंद्र ने बताया उसके परिवार की पूरी कमाई को जोडकर उसकी मां ने शादी के लिए जेवर बनवाए थे लेकिन चोरो ने कुछ नही छोडा घटना की पीडित ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के नाम पर खानापूर्ति करती नजर आई दोनो पीडित परिवार की ओर से लाखो रूपए की चोरी की तहरीर थाने मे दी गई है इस संबंध में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया चोरी की सूचना मिली है अभी रिपोर्ट दर्ज नही हुई है

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *