प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के खलगपुरवा गाँव मे गुरुवार की सुबह एक माँ ने अपने दो दुधमुंहे बच्चों, जिन्हें उसने नौ माह अपनी कोख में रखा, हत्या करके खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। आज सुबह जब दो दुधमुंहे बच्चे और महिला का शव फांसी के फंदे पर लटके हुए लोगो ने देखा तो लोगो के दिल दहल गये।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद कुमार के अनुसार विवाहित महिला व दोनो बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ठठिया थाना क्षेत्र के खलगपुरवा निवासी विनय कुमार यादव उर्फ गोविंद बुधवार को ड़ेंगू से पीड़ित अपनी बहन सरिता को इलाज के लिए कानपुर ले गये थे। घर पर 25 वर्षीय उसकी पत्नी विनीता यादव, चार वर्षीय पुत्र लल्ला और आठ माह का एक दुधमुंहा बच्चा बउआ समेत परिवार के अन्य लोग घर पर रह गये थे। रात में विनय की पत्नी विनीता अपने दोनों बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। परिवार के लोग भी सो गये। गुरुवार की सुबह जब विनीता नहीं उठी तो ननद कल्पना व प्रियंका ने खिड़की से देखा तो बिस्तर पर बच्चों के शव दिखाई दिये और भाभी फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई दी जिससे कल्पना बदहवास होकर चिल्लाने लगी। घर मे चीख पुकर मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गये। खिड़की को लोग तोड़कर अंदर घुसे और कमरे का दरवाजा खोला गया तो कमरे के अंदर का हृदय विदारक दृश्य देखकर लोग भावुक हो गये। गाँव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका विनीता के पिता रामसंजीवन यादव को सूचना दी गई जो रसूलाबाद के रामकृष्ण निवादा गाँव मे रहते हैं।
जानकारी मिलते ही विनीता के घर वाले भी पहुँच गये। घटना की जानकारी होते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया और विनय के घर के बाहर भारी भीड़ एकत्र हो गई। क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे और ठठिया प्रभारी पीएन बाजपेयी मौके पर पहुँचे और उन्होंने घर वालो तथा गांव के लोगो से बातचीत की। क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे का कहना है की ऐसा लगता है विनीता ने घरेलू कलह से दुखी होकर पहले अपने बच्चों की गला दबाकर हत्या की और बाद में खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। मृतका विनीता के पति की घटना के बाद से हालत काफी खराब है। वह बदहवास हो गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विनय की पांच वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है कि आखिर मृतका ने अपने दो बच्चों सहित खुद आत्महत्या क्यों की।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *