Saturday , October 19 2024

कन्नौज: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के जन्मदिन पर केक काटकर बांटे फल

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज नवाब सिंह यादव का जन्मदिन सपा नेता अमन मेहरोत्रा एवं सपा नेता अजय वर्मा की अगुवाई में युवाओ के साथ मनाया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के जन्मदिन पर सबसे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने जिला सँयुक्त चिकित्सालय परिसर में केक काटा तथा इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये गए।
सपा के युवा कार्यकर्ता ने कहा कि नवाब सिंह यादव ने युवाओ की नई ताकत दी है और हमेशा युवाओ को आगे बढ़ाया है। जिले का युवा उन्हें अपना मसीहा मानता है। जब भी कहीं जुल्म और जाश्ती होती है तो श्री यादव युवाओ के साथ चट्टान की तरह खड़े नजर आते हैं।
इस दौरान अंकित वर्मा, रानू सक्सेना, मुज्जमिल खान, अनुज, सचिन, विराट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।