Tuesday , October 22 2024

कमल शक्ति अभियान के अन्तर्गत भरथना प्रथम की कार्य समिति बैठक हुई

आज कमल शक्ति अभियान के अन्तर्गत भरथना प्रथम की कार्य समिति बैठक हुई इसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सीमा पोरवाल ने की।मुख्य वक्त महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सुप्रिया ,मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य,जिलाध्यक्ष बिरला शाक्य ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।बैठक का प्रारंभ ज्योति जौहरी ने वन्दे मातरम के साथ किया। बैठक में आए सभी सम्मानित लोगों ने बिभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा शहरों के साथ साथ गांव का भी विकास हुआ है। आज गांव-गांव गैस चूल्हा पहुंच गया है,बिजली पहुंचाई गई है। इस बैठक में मनीषा शुक्ला,अनीता जाटव,मण्डवी,नूतन, रिचा, सोनिया चक, निशा गुप्ता, सबिता,मुन्नी, एवं मण्डल की सदस्य एवं विभिन्न वर्गों की माताएं और बहनें उपस्थित रहीं।