Wednesday , October 23 2024

इटावा सामाजिक संस्था स्मिता पाटिल मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी ने अपनी प्रेरणाश्रोत फिल्म अभिनेत्री स्मिता पाटिल को जन्म दिन पर याद किया।इस मौके पर विभिन्न जगहों पर बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की

इटावा।सामाजिक संस्था स्मिता पाटिल मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी ने अपनी प्रेरणाश्रोत फिल्म अभिनेत्री स्मिता पाटिल को जन्म दिन पर याद किया।इस मौके पर विभिन्न जगहों पर बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित क। संस्था के सचिव रौली यादव ने कहा कि फिल्म अभिनेत्री स्मिता पाटिल 70 के दशक में बहुत प्रसिद्ध रही हैं।उन्होंने अपने दमदार अभिनय के माध्यम से काफी कम समय में सभी के दिलों में जगह बना ली थी।उन्होंने बताया कि उनकी संस्था फिल्म अभिनेत्री स्मिता पाटिल की याद में 10 वर्ष से भी ज्यादा समय से गरीब एवं असहायों की मदद कर रही है।इससे पूर्व संस्था द्वारा शहर के स्टेशन रोड,मैनपुरी फाटक पर बच्चों को केक एवं बिस्कुट आदि खाद्य वस्तुओं को वितरित किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से यदुवीर सिंह यादव एडवोकेट,अखिलेश कुमार,बृजेन्द्र सिंह एवं संजीव कुमार साथ रहे।