Monday , October 21 2024

कन्नौज: सिविल जज ने दी विधिक सेवाओं की जानकारी

 

प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। प्रभारी सचिव/ सिविल जज शाम्भवी यादव द्वारा विधिक साक्षरता एवं अन्य शासन की जनहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से न्यायालय सभागार में सामीक्षा बैठक की गई। उन्होंने अब तक के संचालित अभियान में किये गए प्रचार प्रसार की समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। आज इसी क्रम में तहसील सदर में लेखपालों एवं पी0एल0वी0 द्वारा विधिक जानकारी सभी को दी गयी एवं पम्पलेट्स का वितरण भी किया गया।
इसी क्रम में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में तहसील तिर्वा सभागार में नायब तहसीलदार की अध्यक्ष्ता में शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी को वोधिक जानकारी मुहैया कराई गई। इसके अतिरिक्त तहसील छिबरामऊ व तिर्वा के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल वैन के माध्यम से विधिक जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया एवं पंपलेट का भी वितरण सुनिश्चित किया गया।
उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित थीं।