Saturday , October 19 2024

दो दिन की बरसात से मजदूर का मकान ढहा,पन्नी में सोने को मजबूर

 

जसवन्तनगर।क्षेत्र के बलरई थाना अंतर्गत दो दिन से लगातार हुई तेज वारिश के कारण बुधवार की सुबह अचानक कच्चा मकान ढह गया जिससे उसमें रखा गृहस्थी का सारा सामान दब कर नष्ट हो गया पीड़ित ने बताया कि उसका लगभग 40 हजार रु का नुकसान हुआ है।

विवरण के अनुसार नगला विशुन गांव के रहने वाले श्यामवीर सिंह पुत्र बाबूराम का कच्चा मकान व 20 फ़ीट लंबी ईंटो की दीवाल भरभराकर कर गिर गई। घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। गनीमत रही कि उस समय घर के सभी सदस्य खेतो पर बाजरे की फसल काटने गए हुए थे इस लिए कोई बड़ा हादसा नही हुआ।
पीड़ित श्यामवीर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर अपने बच्चे पाल रहा है। फिलहाल में उसके पास रहने के लिए अब छत नही है। उसका परिवार पॉलीथिन तान कर रहने को मजबूर है। वही मकान ढहने की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल राघवेंद्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर रिपोर्ट शासन को सौप दी है।