– करवा चौथ पर रात साढ़े आठ बजे के करीब दर्शन देगा चांद।

– 24 अक्टूबर को पड़ रही है करवा चौथ।

– पूजा के लिए शाम 5.45 से 7.02 बजे तक का समय शुभ रहेगा।

– अर्घ्य देने का समय 8.30 से 9.30 बजे तक का समय शुभ रहेगा।

– 23 अक्टूबर की रात 9:52 से शुरू होकर 24 अक्टूबर की रात 01:01 बजे तक रहेगा रोहिणी नक्षत्र।

पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए इस बार करवा चौथ पर व्रत रखने वाली सुहागिनों को चंद्रमा अधिक नहीं सताएगा। 24 अक्टूबर को पड़ रही करवा चौथ का व्रत इस बार रोहिणी नक्षत्र में होगा। करवा चौथ की पूजा के लिए शाम 5.45 से 7.02 तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। वहीं, साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय शुभ रहेगा।

 

गुरु कृपा से आने वाले 29 दिनों तक ये राशि वाले रहेंगे परेशानियों से दूर, मनाएंगे जश्न

श्री गुरू ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि 23 अक्टूबर की रात 9.52 से शुरू होकर 24 अक्टूबर की रात 01:01 बजे तक रहेगा। इस नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। यह नक्षत्र सभी कार्यों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इस नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है। सुहागिन कुमकुम, शहद, अगरबत्ती, पुष्प, कच्चा दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मेहंदी, मिठाई, गंगाजल, चंदन, चावल, सिंदूर, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी, बिछुआ, मिट्टी का करवा से पूजा कार्य संपन्न करें। पति की लंबी आयु की कामना करते हुए करवा चौथ की व्रत कथा का पाठ करें।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *