*इटावा में समूह की महिलाओं ने शुरू किया स्ट्रॉबेरी की खेती*

इटावा : उत्तर  राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं ने स्ट्रॉबेरी की खेती की शुरू आत किया है। संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी ने पहला पौधा लगाकार शुभारंभ किया। मौके पर कहा कि महिलाओं द्वारा रचनात्मक एवं उन्नतशील कार्य किया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य पोषण के साथ-साथ आर्थिक उन्नयन होगा। इस के पहले भी जनपद इटावा की महिलओं ने बेमौसम सब्जी उत्पादन करके प्रदेश भर में कृतिमान स्थापित किया है।
बृजमोहन अंबेड उपायुक्त स्वरोजगार ने कहा कि विकास खण्ड जसवन्त नगर के ग्राम नगला भीखन में मंत्रवती देवी स्ट्रॉबेरी की खेती पर नवाचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जब महिलएं आर्थिक रूप से स्वावलम्बी होगी तो परिवार और समाज भी सशक्त होगा। ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन एवं आर्थिक सशक्तिकरण से महिलाएं सशक्त हो रही है। इन्हें विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।
दीपेन्द्र सिंह तोमर जिला मिशन प्रबंधक आजीविका ने बताया कि स्ट्रॉबेरी की रोपाई सितंबर से नवंबर के मध्य की जाती है। सितंबर के पहले सप्ताह में खेत की तीन बार अच्छी जुताई कर फिर उसमें गोबर की खाद अच्छे से बिखेर कर मिट्टी में मिला दी जाती है। साथ में पोटाश और फास्फोरस भी मिट्टी परीक्षण के आधार पर खेत तैयार करते समय मिला दिया जाता है।
नन्द किशोर साह जिला मिशन प्रबंधक एसएमसीबी ने बताया कि स्ट्रॉबेरी भारत की बागवानी में एक नया फल है। इससे महिलाएं अपना कर अच्छी कमाई कर सकती है।
इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधक, ग्राम प्रधान सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *