इटावा घड़ियाल इकोलॉजी प्रोजेक्ट/मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट एवम वन विभाग (वन्य जीव, चम्बल सैंक्चुरी) के सयुंक्त तत्वाधान में कन्या उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय उदी बढ़पुरा के स्कूल बच्चों के लिए चम्बल व घड़ियाल संरक्षण शिक्षा एवम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उददेश्य छात्रों में चम्बल नदी पर्यावरण एवम घड़ियाल के प्रति संरक्षण जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम को संचालित करते हुए डॉ० आशुतोष त्रिपाठी ने बच्चों को चित्रों के माध्यम से चम्बल नदी व घड़ियाल के बारें जानकारी देते हुए बताया की घड़ियाल विश्व में चम्बल नदी ही एक मात्र घड़ियालों का प्राकृतिक स्थल है जहाँ इतनी बड़ी संख्या में ये फल फूल रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान, कछुए, मगर, डॉल्फिन इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की चम्बल जैवविविधता की दृस्टि से बहुत धनि नदी है और हज़ारों गावों को स्वच्छ जल प्रदान करती है। पिछले गत १ दशक में इसके पानी में प्रदुषण की मात्रा बढ़ी है जोकि चिंता जनक है।
बच्चों से अपील करते हुए उन्होंने कहा की अब इस नदी तंत्र का भविष्य आपके हांथो में है। की आप इसे कैसे रखते हैं , वैसी जैसी ये है या फिर यमुना नदी जैसी जिसका पानी पीने मात्र से आप बीमार पड़ सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित इ.प्र.अ. श्री उपेंद्र नारायण त्रिपाठी (इ.प्र.अ.) ने बच्चों से पर्यावरण संरक्षण में अधिक से अधिक देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अन्नपूर्णा (प्र.अ.प्रा.वि.), कु. शबनम महजवी (स.अ.), शोभा मिश्रा (स.अ.), श्री नीलम सिंह (स
अ.), श्वेता सिंह(स.अ.), अखिलेश सिंह सेंगर व श्री मोहित का सहयोग रहा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *