Saturday , October 19 2024

इटावा नारी शक्ति के बिना राष्ट्र का उत्थान सम्भव नहीं, भारत की नारी सबल शशक्त नारी है जिसकी देश के उत्थान में बराबर भागीदारी है : श्रीमती इंदुबाला गोस्वामी, राज्यसभा सांसद

*नारी शक्ति के बिना राष्ट्र का उत्थान सम्भव नहीं, भारत की नारी सबल शशक्त नारी है जिसकी देश के उत्थान में बराबर भागीदारी है : श्रीमती इंदुबाला गोस्वामी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा*

विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए एवं भाजपा द्वारा आधी आबादी मतलब मातृ शक्ति तक पहुंचने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में महिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे है ।

इसी के तहत आज *’इटावा क्लब’ में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती विरला शाक्य की अध्यक्षता में ‘महिला मोर्चा सम्मेलन’* आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती इंदुबाला गोस्वामी* एवं *विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीता शास्त्री* उपस्थित रही ।

महिला सम्मेलन को भाजपा *जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत,सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया, भर्थना विधायक श्रीमती सावित्री कठेरिया, कमलेश कठेरिया एवं जागृति वर्मा ने संबोधित* किया ।

महिला मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि *राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती इंदुबाला गोस्वामी* ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला हितकारी योजनाओं को महिलाओं के सामने रखा और कहा
*भारत विश्व गुरु था, विश्व गुरु है और विश्व गुरु रहेगा।*

देश के प्रधानमंत्री विदेशों में मौजमस्ती एवं सैर सपाटा करने नही जाते है बल्कि *विश्व पटल पर 130 करोड़ जनता के हित की बात लेकर मजबूती से रखने जाते है* ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। महिला शक्ति केंद्र योजना से महिलाओं को सशक्त करने का काम किया।

सुकन्या योजना से बेटियों को सशक्त करने का काम किया। आगे बोलते हुए राज्यसभा सांसद ने महिलाओं का आह्वान कर कहा कि मातृशक्ति से हमें सेवा भाव की प्रेरणा और देश सेवा की शक्ति मिलती है और आज मातृशक्ति का सम्मेलन है।

मेक इंडिया कार्यक्रम के तहत हम वैक्सीन,पीपीई किट एवं मास्क केवल बनाकर खुद इस्तेमाल ही नही कर रहे है बल्कि विदेशों को आपूर्ति भी कर रहे है।
*यूपी देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां एक साथ पांच एक्सप्रेस वे और पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं। आठ विश्वविद्यालय बन चुके हैं। दस शहरों में मेट्रो का काम* चल रहा है।

महिला मोर्चा *प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रीता शास्त्री ने कहा* कि भारत की अपनी संस्कृति में अपना एक गौरवमय इतिहास है जिसमे मातृशक्ति का हमेशा से विशेष स्थान रहा है। यह वह देश है जहाँ आदिकाल से ही नारियों की पूजा की जाती है। हमारे वेदों और साहित्य में मातृशक्ति को सम्पूर्ण श्रष्टि का आधार कहा गया है।

पहले की सरकारों में *नौकरी जाति और चढ़ावे के नाम पर मिलती थी,* लेकिन यूपी सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकते हुए निष्पक्ष तरीके से भर्ती की हैं। *जातिवाद, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है।* उन्होंने कहा कि कोरोना के काल में भी सरकार ने एक करोड़ 80 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया।

*सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने कहा* कि उत्तर प्रदेश में जब महिलाएं, बेटियां घर से निकलती थीं तो जब तक वे घर सुरक्षित नही पहुंचती थीं तब तक परिवार के लोग चिंतित रहते थे। लेकिन योगी सरकार आने के बाद गुंडों, शोहदों के ऊपर योगी का ऐसा चाबुक चला कि आज महिलाएं, बेटियां चाहे दिन हो या रात, घर हो या बाहर बेफिक्र होकर घूम सकती हैं। क्योंकि योगी सरकार में किसी भी महिला के प्रति किसी तरह का अपराध अक्षम्य है।

पहले की सरकारों ने तो दुष्कर्म के आरोपी को अपना मंत्री बना रखा था। मोदी और योगी सरकार ने कोरोना काल मे गरीब परिवारों व महिलाओं की खुलकर मदद की।

*भर्थना विधायक श्रीमती सावित्री कठेरिया ने कहा* भाजपा भारत की संस्कृति से जुड़ी हुई पार्टी है। भाजपा के संगठन और सरकार में मातृ शक्ति को आदर, सम्मान और सहभागिता प्राप्त है। यही कारण है कि स्वाभाविक रूप से पार्टी फलते फूलते विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गयी।

महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए *जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव राजपूत ने कहा* कि भाजपा ने महिलाओं की चिंता की और उनका खोया सम्मान लौटाया। अब चुनाव को देखकर विपक्षी दलों को महिलाओं की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को लेकर भाजपा ने देश भर में अभियान चलाया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के जरिए बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आज़ादी दिलाकर महिलाओं का खोया सम्मान वापस लौटाया हैं ।

अपने *समापन उद्बोधन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती विरला शाक्य ने* कार्यक्रम में उपस्थित समस्त मंच का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मुख्य अतिथि की उपस्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल करने की हुंकार भरने के साथ ही एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलवाया ।

महिला सम्मेलन का *कुशल संचालन श्रीमती डॉ ज्योति वर्मा* ने किया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश कठेरिया, जिला मंत्री ममता कुशवाहा, कार्यक्रम सह- संयोजक जिला मंत्री रजत चौधरी, सम्मेलन व्यवस्था प्रमुख श्रीमती मनीषा शुक्ला, ओबीसी क्षेत्रीय मंत्री अंगूरी पाल, महिला मोर्चा महामंत्री प्रमिला पालीवाल, डॉ अनीता जाटव, उपाध्यक्ष नीतू नारायण मिश्रा, राधा पाल, मोहिनी राजपूत, ऋचा मिश्रा, मुन्नी कुशवाहा,
सुप्रिया मिश्रा, सुशीला चतुर्वेदी, आकांक्षा गुप्ता,ममता गुप्ता, विमला शुक्ला, निधि पाल, पूनम तिवारी, सोनिया चक,रेणु शुक्ला, दीप तिवारी, सहित महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल पदाधिकारियों सहित हजारों की संख्या में बहने एवं मात्र शक्ति उपस्थित रही ।