Friday , October 25 2024

औरैया,बेमौसम बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त

औरैया,बेमौसम बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त

किसानों की फसलें बर्बाद होने से उपजी समस्याएं

*औरैया।* जिले में बुधवार की शाम से हो रही बेमौसम बरसात के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं शीत लहर बढ़ने से तापमान में भारी गिरावट आई है। गेहूं की फसल छोड़कर शेष फसल का नुकसान होने से किसान प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा पशु-पक्षी भी शीत लहर का प्रकोप झेलने को मजबूर हुए हैं। शीतलहर के कारण लोग अलाव का सहारा लेते रहे, वही बहुत से लोगअपने-अपने घरों में दुबके रहे। बाजारों में ग्राहकों की कमी के कारण दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे। सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी समय से नहीं पहुंच सके। जनपद के विभिन्न कस्बों से भी बरसात के कारण जनजीवन प्रभावित होने के समाचार प्राप्त हुए हैं।
बेमौसम बरसात के कारण तापमान गिरने से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके कारण जनजीवन पर असर पड़ा है। बरसात एवं शीतलहर की चलते बहुत कम लोग घरों से निकले। इसके अलावा किसानों की गेहूं की फसल को छोड़कर सरसों, लाही, चना व आलू की फसलें प्रभावित हुई है। जिसके चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर दृष्टिगोचर हो रही है। क्षेत्रीय किसान गनेश बाबू , राम आसरे , राम सिंह भारती , अशोक कुमार , हरि शंकर , राजकुमार , सुरेश चंद्र व रामसरन आदि लोगों का कहना है कि उनकी उपरोक्त फसलों में बरसात के कारण काफी नुकसान हो गया है।किसके अलावा पशु-पक्षी भी इस बेमौसम बरसात के कारण काफी प्रभावित हुए हैं। बेमौसम बरसात व शीतलहर से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी भीगते हुए विलंब से पहुंच सके। वहीं कुछ लोगों द्वारा छाता व बरसाती का प्रयोग भी किया गया। जनपद के कस्बा दिबियापुर , कंचौसी , सहार , सहायल , बेला , एरवाकटरा , बिधूना , अछल्दा , फफूंद , अटसू, अजीतमल , बाबरपुर , मुरादगंज व अयाना आदि से भी बेमौसम बरसात से उपजी समस्याओं को लेकर समाचार प्राप्त हुए हैं।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद