कक्षा9की छात्रा की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

पिछले24घण्टे घंटे की खोजवीन और गोताखोरों की मदद से भी शव नहीं हुआ बरामद

जसवंतनगर। बीहड़ी गांव में किशोरी की हत्या या आत्महत्या के संदिग्ध मामले में 24 घंटे बीत जाने के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका है।
इस मामले में घटना की जानकारी बीती शाम जैसे ही पुलिस को मिली तो पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई सूचना में बताया गया था कि खंदिया गांव निवासी रक्षपाल सिंह की 15 वर्षीय पुत्री शीतल जो एक सरकारी विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है उसकी हत्या कर शव को यमुना में प्रवाहित कर दिया गया है। एसपी सिटी कपिल देव सिंह के निर्देशन व पुलिस क्षेत्राधिकारी राणा महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलरई थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल के दौरान किशोरी की मां रेशमा देवी ने अपनी बेटी शीतल की मौत होना स्वीकार किया है। इस आधार पर पुलिस की टीमें शव को खोजबीन के लगातार प्रयास करती रहीं। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर यमुना नदी में गोताखोरों को दिन भर शव की खोजबीन हेतु लगाया गया किंतु देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका था।


बताया गया है कि किशोरी का पिता काफी समय से अहमदाबाद गुजरात में कुछ काम करता है समाचार लिखे जाने तक उनकी वापसी नहीं हुई थी। हालांकि हमारे सूत्रों ने मामला प्रेम प्रसंग का बताया है। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और पूछताछ करते हुए शव की खोजबीन के प्रयास लगातार जारी हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *