*इकदिल, इटावा* सेवाश्रम महिलामोर्चा इकदिल ने आज लाला लाजपत राय की जयंती को उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर दीप प्रज्वलित कर मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष साधना दुबे ने तथा कार्यक्रम में महिलामोर्चा जिलामंत्री डिम्पल दुबे ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया संचालन ऊषा बाथम नगर महामंत्री इकदिल ने किया।
*जयंती कार्यक्रम* में डिम्पल दुबे ने कहाकि लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता था। लाजपत राय का जन्‍म 28 जनवरी 1865 को हुआ था,उन्होंने लाहौर और हिसार में वकालत की प्रैक्टिस भी की, नगर उपाध्यक्ष सुमन देवी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपनी जान देने वाले लाला लाजपत राय ने देश में व्याप्त छूआछूत के खिलाफ भी लंबी जंग लड़ी थी।साइमन कमीशन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान शरीर पर चोट लगने के बाद उन्होंने कहा था कि उनके शरीर पर मारी गई लाठियां हिन्दुस्तान में ब्रिटिश राज के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित होंगी, लाठी की गंभीर चोट से 17 नवम्बर 1928 को उनकी मौत हो गई। *कार्यक्रम में सोशल मीडिया जिलाप्रभारी प्राची सक्सेना* नगर उपाध्यक्ष सुनीता कश्यप,पुष्पा देवी नगर मंत्री पूनम,मुस्कान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *