इटावा में EVM की सुरक्षा में लगे सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार देर रात सिटी मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की गाड़ी चेक की। दरअसल, अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव सपा कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना स्थल के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। ढोलक-मंजीरा बजाकर और फाग गाकर सपा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।

सपा कार्यकर्ता गेट पर बिना पास वाले व्यक्तियों को जाने से रोक रहे थे। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों को देख सपाइयों ने उन्हें भी अंदर जाने से रोक दिया। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट और SP सिटी की गाड़ी चेक की।

बता दें, वाराणसी में गाड़ियों से EVM की मूवमेंट की बात सामने आई थी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस पर निशाना साधते हुए चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया था। साथ ही सभी जिलों में मतगणना प्रभारी नियुक्त कर दिए थे। इसके बाद से ही सपाई मतगणना स्थल पर डेरा डाले हुए हैं।

इटावा में भी मंगलवार देर रात नवीन मंडी के गेट पर सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने डेरा डाल लिया। कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव के चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव धरने पर बैठ गए। सभी ढोलक-मंजीरा के साथ फाग गाने लगे।

मतगणना स्थल के गेट के बाहर खड़े सपा नेता और कार्यकर्ता।
मतगणना स्थल के गेट के बाहर खड़े सपा नेता और कार्यकर्ता।

गेट के अंदर नहीं जा पाए पुलिसकर्मी

जानकारी होने पर ADM जय प्रकाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी SP सिटी कपिल देव सिंह, CO सिटी अमित कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। भारी पुलिस बल देख सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों सहित प्रशासनिक कर्मियों को गेट के अंदर जाने से रोक दिया। यही नहीं, सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों की गाड़ियों को भी चेक किया।

अभिषेक यादव ने कहा कि यूपी की जनता ने भाजपा को हटाने के लिए खूब मतदान किया है। मगर, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में EVM बदली जा रही है। बैलेट पेपर पकड़े जा रहे हैं। BJP और उनके अधिकारियों की मंशा ठीक नहीं लग रही थी। इसलिए अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ता, नेता मंडी गेट पर मौजूद हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए, लोकतंत्र मजबूत करने के लिए, मतगणना तक यहां मुस्तैद रहेंगे।

ढोल-मंजीरा के साथ फाग गाते सपा कार्यकर्ता।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *