Tuesday , October 29 2024

इटावा शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इन्तिजाम रहेंगे – एसपी सिटी*

*शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इन्तिजाम रहेंगे – एसपी सिटी*
*होली और शबे बरात पर्व मिलजुल कर मनाएं – सिटी मजिस्ट्रेट*
*–उलेमाओं के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने की पीस कमेटी की बैठक*
इटावा। कोतवाली सदर में आज उलेमाओं के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली और शबे बरात को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने पर चर्चा हुई।
मौलाना जाहिद रजा शबे बरात को मुल्क में अमनचैन की दुआ करते हैं। गुनाहों से तौबा करते हैं। मस्जिदों में इबादत करते हैं। बुजुर्गों की कब्रों पर फ़ातिहा पढ़ने जाते हैं। कामिल कुरैशी बेहड़ वाले सैयद भोलन सैयद पर काफी भीड़ होती है। अब्दुल कुद्दुस सिंग्नल वाली मस्जिद में काफी भीड़ रहती है। सुरक्षा के इन्तिजाम किये जायें। सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद होली और शबे बरात को मोलजुल कर मनाएं कोई समस्या आए तो तुरंत बताएं। एसपी सिटी कपिल देव सिंह कब्रिस्तानों, मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के इन्तिजाम रहेंगे। हुल्लड़ नहीं होना चाहिए। होली और शबे बरात मिलजुल कर मनाएं। बिजली पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी।


बैठक में सीओ सिटी अमित सिंह, सीओ विवेक चावला, शहर कोतवाल टीपी वर्मा, मुफ़्ती सुबहान दानिश, हाजी अरशद हुसैन, मौलाना तारिक शम्सी, शावेज़ नक़वी, हाजी चांद मंसूरी, इदरीस कादरी, मो. आकिब रहमानी, निहाल अख्तर, मुमताज चौधरी, सभासद शफीक खां, अशफाक अहमद, मसरूर खान, इदरीस फारुखी, शानू सहित समस्त चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।