Tuesday , October 29 2024

इटावा आशा बहु और आशा संगिनी ने दो दिन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

इटावा में आशा बहु और आशा संगिनी ने दो दिन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन और नारेबाजी किया। साथ ही मोबाइल फोन, स्कूटी और 24 हजार वेतन की सरकार से मांग की। सीएओ को मांगों को 11 सूत्रीय ज्ञापन दिया।

यूनियन की प्रदेश मंत्री ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रोत्साहन राशि की जगह न्यूनतम वेतन 24 हज़ार रुपए दिया जाए। सभी को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। कहा कि कोविड-19 में राज्य सरकार द्वारा दिया गया 12 हजार रुपये भी अभी तक हमको नहीं मिल पाया है। विभाग के द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है। अगर मार्च के माह में पैसा मिल जाएगा तो सही है, वरना वो पैसा भी हमारा मारा जाएगा। इसलिए तत्काल हमारा पैसा दिया जाए।

आशा बहुओं ने कहा कि हमारी ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से कार्यान्वित किया जाता है एवं सही समय पर मरीज को सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। यदि हम लोगों ने कार्य बहिष्कार किया तो स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होंगी। इस समय आशा बहुओं को 2 हजार व आशा संगिनियों को 5 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जोकि इस दौर में बहुत कम है जिसके चलते आशा बहुओं की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।