Tuesday , October 29 2024

इटावा सड़क हादसे में दिवंगत हुए  सभी  फोटोग्राफर्स के घरों पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, व्यक्त की संवेदना

इटावा सड़क हादसे में दिवंगत हुए  सभी  फोटोग्राफर्स के घरों पर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, व्यक्त की संवेदना

जसवंतनगर(इटावा)।समाजवादी पार्टी गठबन्धन के नेता और जसवंतनगर से रेकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने वाले विधायक शिवपाल सिंह यादव मंगलवार सुबह नगर के उन 6 फोटोग्राफर्स के घरों पर शोक संवेदना  व्यक्त करने पहुंचे, जिनकी 9 मार्च को इटावा मैनपुरी रोड पर हृदय विदारक दुर्घटना में मौत हो गयी थी।दुर्घटना में कुल 8 मौतें  हो चुकी है,जिनमे दो सुंदर पुर (इटावा) और धरबार(जसवन्तनगर) के फोटो ग्राफर शामिल हैं, जहां भी वह बाद में जाएँगे।

श्री यादव प्रातः 10 बजे नगर में पहुंच गए और गमगीन माहौल में केला देवी मंदिर के पास स्थित मारे गए 22 वर्षीय सादान पठान के  घर पहुंचे।उनके परिजनों को धैर्य बंधाते-बंधाते उनकी भी आंखें भर आईं।इसके बाद वह मोहल्ला महलई टोला में  दुर्घटना में मौत के मुंह मे घटनास्थल पर ही चले गए विशेष कुमार और करन सिंह माहौर के घर पहुंचे, ये दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा थे। इनके पितागणों विजय प्रकाश व सुबोध कुमार का रुदन देख वह स्वयं भी भावविह्वल हो गये।

यहां से जैन मोहल्ला मे मृत विपिन जाटव के घर पहुंचे।परिजनों में से एक सुनील कुमार ने जब यह बताया कि मृत फोटोग्राफर विपिन अपने घर का अकेला कमाऊ बेटा और  दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। चार बहनों के बीच अकेला था, तो उन्होंने कहा कि इससे बड़ा असहय दुख का पहाड़ और क्या हो सकता है।

इन शोक संतप्त घरों में होने के बाद शिवपाल सिंह मोहन मढैया मोहल्ला और लुधपुरा मोहल्लों में पहुंचे। पिता महेश कुमार और घर की  महिलाओं  का रुदन  और मृत ब्रजमोहन जाटव का चित्र देख वह काफी देर तक गमगीन खड़े रहे। अंत मे लुधपुरा में वह उस 21 वर्षीय  फोटो ग्राफर रमन शाक्य के दरवाजे पहुंचे,जिसकी घटना के दो दिन बाद जीवन मृत्यु से संघर्ष के बाद मौत हुई थी। उसकी याद में शांतिः पाठ चल रहा था, जिसमे शरीक हुए। यहां परिजन सतीश शाक्य ने परिवार की दुखद स्थिति उन्हें बताई। सभी जगहों पहुंच उन्होंने मृतकों के चित्रों पर  पुष्पार्पित करते श्रद्धांजलि व्यक्त की।

बाद में भरे मन से उन्होंने पत्रकारों से बात करते कहा कि हमारे क्षेत्र के इन युवा फोटोग्राफर्स की मौत ने मुझे झकझोर दिया है। चुनाव में हुई जीत  की खुशी इन मौतों के दर्द के आगे  कोई मायने मेरे लिए नही रही है।इन परिवारों को जो असहय आघात लगा है। उसके लिए सरकार को हाथ बढ़ाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सभी की फाइलें तैयार कराई  जाएं ,हम सरकार से हर सम्भव सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, अजेंद्र सिंह गौर, राहुल गुप्ता, राजीव यादव, मोहम्मद अहसान, मोहम्मद जहीर, विनोद यादव, सुभाष गुप्ता, अभिषेक गांगलस, पिंकी यादव, गोपाल गुप्ता, राजपाल सिंह यादव आदि  भी सभी मृतकों के घरों पर पहुंचे।