Monday , October 28 2024

इटावा, ग्राम संगठन लेखपाल का सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

ग्राम संगठन लेखपाल का सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

विकास का बीज बोया जा चुका है, अब अंकुरण भी आने लगा है

इटावा : उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, इटावा और क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान, बकेवर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम संगठन लेखपाल का सात दिवसीय प्रशिक्षण  मंगलवार को शुभारंभ हुआ।
बृजमोहन अम्बेड, उपायुक्त स्वरोजगार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गरीबी व बेरोजगारी इंसान को कमजोर बनाती है। समूह एवं समूह के द्वारा प्रदत रोजगार से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से मानसिक मजबूती, वित्तीय लेनदेन एवं वित्तीय सदुपयोग के लिए उनको तैयार किया जा रहा है। इससे इनकी गरीबी मूल रूप से खत्म हो सकेंगी।
डॉ सुरेश चंद्र राजपूत आचार्य ने कहा कि सभी संगठन की  एकता मुश्किल की दीवार को गिरा सकती है। संगठन अच्छे बुरे की जिम्मेदारी लेती है।
डॉ नंदकिशोर साह जिला मिशन प्रबंधक ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं के जीवन को नई दिशा दे रहा है। महिलाओ के सपनो में रंग भर रही है। महिलाएं समूह से जुड़कर अपनी भविष्य की रेखाओं को स्वयं निर्धारित कर रही है। अपनी मेहनत और लगन से यह महिलाएं मुश्किल में साथ-साथ रहती हैं। गाड़ी के चक्र जैसे एक साथ चलती है।उन्होंने कहा कि विकास का बीज बोया जा चुका है। अब अंकुरण भी आने लगा है।
प्रशिक्षण में ग्राम संगठन के सभी लेखा पुस्तिकाओं के लेखन की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर, फिलिप चार्ट, रौल प्ले एवं टीम वर्क के माध्यम से अभ्यास कराया जाएगा।
संतोष कुशवाहा जिला मिशन प्रबंधक में कहा कि नई उम्मीद और विश्वास के साथ उनमें स्व निर्णय निर्माण क्षमता का विकास भी हुआ है।
सूर्य नारायण पांडे, जिला मिशन प्रबंधक, ग्राम संगठन एक संगठन के रूप के समूह के पारदर्शी तरीके से कार्य करने के लिए स्तंभ के रूप में स्थापित है। बुक्कीपर उसको और मजबूती प्रदान करता है।
मौके पर बीआरपी अरुणा, बीआरपी, रजनी एवं एकता, ग्राम संगठन लेखापाल मौजूद रही। सभी विकास खंडों से 60 ग्राम संगठन लेखपाल ने भाग लिया।