Monday , October 28 2024

इटावा, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में जनपद स्तरीय किसान मेले का हुआ आयोजन

इटावा, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में जनपद स्तरीय किसान मेले का हुआ आयोजन।

सदर विधायका सरिता भदौरिया व मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा किसान मेले में लगाये गये स्टालों का किया गया अवलोकन।

इटावा 26 अप्रैल/‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी‘‘ कार्यक्रम अन्तर्गत कृषि अभियांत्रिक महाविद्यालय मेंकिसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में जनपद स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया। किसान मेले में मा0 विधायक सरिता भदौरिया व मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, उप कृषि निदेशक आर् एन सिंह, जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह , कृषि विज्ञान केन्द्र के समस्त वैज्ञानिकगण एवं जनपद के समस्त विकास खण्डों से आये प्रगतिशील किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान मेले में विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
उप कृषि निदेशक द्वारा ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत फसल बीमा योजना, पी0एम0 किसान सम्मान निधि के बारे में किसानों को विस्तार से बताया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती आदि विषय पर तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी।


प्रगतिशील कृषक रामकरन तिवारी द्वारा अपने अनुभव को अन्य किसानों से साझा किया गया। विधायक का सदर सरिता भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रगतिशील कृषकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। किसान मेले में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, उद्यान विभाग द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी।
इससे पूर्व कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का विधायिका सदर सरिता भदोरिया ने फीता काटकर, दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया इसके बाद विधायिका सदर, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की गयी। विधायिका सदर ने किसानों को सम्बोधित करते हुए विस्तार पूर्वक कृषि पर चर्चा की गयी। कृषि क्षेत्र में जनपद के अग्रणी रहने पर उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को बधाई दी एवं किसानों को कृषि के क्षेत्र में अग्रसर होने हेतु तथा आगामी खरीफ में अच्छा उत्पादन हेतु प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने किसानों को सम्बोधित किया गया तथा सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं जनपद के प्रत्येक किसान तक पहुँचायी जाय, जिससे सभी किसान योजना से लाभान्वित हो सके। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि आर्यन सिंह जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह सहित कृषक व अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
——————————————-