Monday , October 28 2024

औरैया, आजादी का अमृत महोत्सव किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान का हुआ शुभारंभ*

*औरैया, आजादी का अमृत महोत्सव किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान का हुआ शुभारंभ*

*भाग्यनगर विकास खण्ड में हुआ आयोजन*

*फफूंद,औरैया।* चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा कृषि विभाग औरैया के सहयोग से विकासखंड भाग्यनगर में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव श्रंखला में किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान मैं वृहद किसान मेला एवं वैज्ञानिक वार्ता का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसका शुभारंभ सदर विधायक श्रीमती गुड़िया कठेरिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा केंद्र के अध्यक्ष/ वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनंत कुमार उपनिदेशक कृषि शैलेंद्र कुमार वर्मा, ब्लाक प्रमुख भाग्यनगर प्रतिनिधि धीरज दोहरे, खंड विकास अधिकारी भाग्यनगर विश्वनाथ पाल, एसडीओ कृषि औरैया हिमांशु श्रीवास्तव, डॉक्टर आई पी सिंह उद्यान वैज्ञानिक, ब्रिज विकास सिंह पशुपालन वैज्ञानिक उपस्थित रहे। मेले में विभिन्न स्टॉल को लगाकर तकनीकी का प्रदर्शन किया गया। स्टॉल मे कृषि विज्ञान केंद्र औरैया, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, इसको औरैया, यूनिवर्सल फसल बीमा योजना, एनआरएलएम, ब्रह्मदेव प्राकृतिक खेती केंद्र, महर्षि फार्मर उत्पाद कंपनी, नंदन ऑर्गेनिक औरैया, प्रेरणा सेल्फ हेल्प ग्रुप सोसाइटी, कृषक संजीवनी एपीओ, रेशम विभाग, सीड किंग, क्रिस्टल क्रॉप साइंस, एस यू एग्री साइंस प्रमुख रहे। कार्यक्रम के वैज्ञानिक वार्ता में डॉ अनंत कुमार ने प्राकृतिक खेती, डॉक्टर आई पी सिंह ने जैविक खेती, ब्रिज विकास सिंह ने कृषि में गौ माता का महत्व, अंकुर जाने प्राकृतिक खेती हेतु उत्पाद तैयार करना के गुर बताएं। कृषि निदेशक ने कृषि की योजना पर वार्ता की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कृषक एवं कृषक महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभागों एवं सरकार की योजनाओं में बढ़-चढ़कर भाग ले तथा प्राकृतिक खेती तथा जैविक खेती अपनाकर अपना उत्पादन बढ़ाए। इस मौके पर महिलाओं सहित कृषक मौजूद रहे।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता