Monday , October 28 2024

इटावा:-* पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने तथा पर्यावरण छात्र संसद के अनूठे आयोजन के लिए केलास यादव सम्मानित किए गए

*इटावा:-* पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने तथा पर्यावरण छात्र संसद के अनूठे आयोजन के लिए वन विभाग की ओर से पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक व पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक डॉ कैलाश यादव को सम्मानित किया गया है। पर्यावरण संसद के संयोजक संजय सक्सेना को भी इस आयोजन के लिए सम्मानित किया गया है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अतुल कांत शुक्ला ने कैलाश यादव व संजय सक्सेना को सम्मानित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इटावा प्रदर्शनी में पर्यावरण छात्र संसद का आयोजन किया जाता है जो विश्व में अपनी तरह का एक अलग आयोजन है। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे भागीदारी करते हैं और प्रस्ताव पास करते हैं। उन प्रस्तावों पर साल भर अमल किया जाता है। इसके साथ ही पर्यावरण छात्र संसद की ओर से पौधारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण की लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए तथा इन कार्यों के बेहतरीन तरीके से आयोजन के लिए यह सम्मान दिया गया है।