Monday , October 28 2024

औरैया, यमुना तट पर स्थित श्मशान घाट पर चला 135 वें चरण का सफाई अभियान*

*औरैया, यमुना तट पर स्थित श्मशान घाट पर चला 135 वें चरण का सफाई अभियान*

*० माह जून के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ होगा जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण*

*० यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु बृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा*

*औरैया।* एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु विगत 8 फरवरी 2015 से यमुना तट पर स्थित श्मशान घाटों पर अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज दिन रविवार को प्रातः 7 बजे से अंत्येष्टि स्थलों पर 135 वें चरण का सफाई अभियान चलाया गया, समिति के सदस्यों ने सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग तीन कुंतल कचरा-अपशिष्ट आग द्वारा नष्ट किया, उसके उपरांत यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण के अंतर्गत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, स्कूल, कॉलेज, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर बृहद पौधारोपण किया जाता है। जबकि प्रतिदिन हजारों लोगों के आवागमन वाले स्थल यमुना तट के सौंदर्यीकरण व उसके आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने हेतु विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। बैठक के समापन पर कन्हैया अरोरा, अनूप कुमार सिंघल, लक्ष्मी आयरन एंड हार्डवेयर, ओम प्रकाश अग्रवाल कानपुर व जय प्रकाश पोरवाल औरैया में समिति द्वारा संचालित वैकुंठ रथ सेवा की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की, मौजूद सदस्यों ने उनका हृदय से अभिनंदन किया। अभियान व बैठक में प्रमुख रूप से शिव प्रताप सिंह (स्काउट), सभासद छैया त्रिपाठी, मोहित अग्रवाल(लकी), रानू पोरवाल, मनीष पुरवार (हीरू), अनूप बिश्नोई, संजय अग्रवाल, ऋषभ पोरवाल, रमेश कुमार प्रजापति, देवेंद्र गुप्ता, दिनेश शिवहरे, सचिन गुप्ता, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, हरी बाबू , जूनियर शाखा अनमोल से अजय पोरवाल, अर्पित गुप्ता, आदित्य लक्ष्यकार, सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता