Monday , October 28 2024

जसवंत नगर, श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम की शुरुआत 111 कन्याओं द्वारा यमुना नदी से जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई

जसवंतनगर/इटावा। स्थानीय ग्राम नगला इंछा में जायमई माता मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम की शुरुआत 111 कन्याओं द्वारा यमुना नदी से जल लेकर कलश यात्रा निकालकर की गई। कचौरा घाट स्थित यमुना नदी से सभी कन्याओं ने वेद मंत्रोंच्चारों के साथ कलश भरे और भगवद् भजन गाते हुए नगर तक वाहनों के माध्यम से प्रवेश किया। बाद में नगर व हाईवे चौराहे से कार्यक्रम स्थल की ओर चली इस कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। नगला इंछा मोड़ पर समाजसेवी बृज किशोर शाक्य के नेतृत्व में युवाओं ने कलश यात्रा में शामिल कन्याओं को कोल्ड ड्रिंक व पेयजल की व्यवस्था कराई। ग्राम वासियों के सहयोग से आयोजित हो रहे इस श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में वृंदावन धाम के बाल व्यास श्री प्रद्युम्न कृष्ण जी महाराज सरस कथा वाचन कर रहे हैं। 15 मई से शुरू होने वाली इस श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम 21 मई दिन शनिवार को होगा। 22 मई को पूर्णाहुति एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ पति शशि देवी एवं राजेश कुमार डीलर व परीक्षत की भूमिका में कांति देवी एवं योगेंद्र सिंह यादव समेत गांव के तमाम युवा उत्साह पूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।