Monday , October 28 2024

महेवा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दिलीप नगर में गन्दगी का अम्बार,

*भीषण गन्दगी-स्वच्छ भारत मिशन बना मजाक*

● महेवा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दिलीप नगर में गन्दगी का अम्बार,

लखना,इटावा। सरकार जहाँ स्वच्छ भारत की बात कर रही है वहीं अधिकतर गांवों में कूढे के ढेर व जलभराव और भीषण गन्दगी पड़ा होना आम बात हो गयी है। भीषण गर्मी के कारण यह गन्दगी खतरनाक बदबू में तब्दील हो रही है। जिसके कारण भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। जिसका जीता जागता उदाहरण महेवा विकास खण्ड क्षेत्र के गाँव मडैया दिलीप नगर को देखा जा सकता है,भीषण गन्दगी को लेकर यहां के लोगों का बुरा हाल बना है।

आपको बतादें महेवा विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मडैया दिलीप नगर में जगह-जगह कूढे के ढेर जमा हो रहे हैं। नालियों में गन्दगी युक्त जलभराव है। महीनों से जमे कूढे से गाँव में इस भीषण गर्मी में खतरनाक सडांध फैल रही है। वहीं जलनिकासी की व्यवस्था न होने से गन्दा पानी सड़क पर भर रहा है। गाँव के ही ग्रामीण लखपत ‌सिंह,निर्भय सिंह,सुरेश सिंह,राम आसरे निषाद कहते हैं कि सफाई कर्मी के न आने से यह गन्दगी के ढेर व नालियों में जलभराव की स्थित बनी हुई है। जिसके कारण भीषण गर्मी में सडांध फैल रही है।
वहीं जब खण्ड विकास अधिकारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही रोस्टर लगाकर सफाई करायी जाएगी। जो सफाईकर्मी नहीं आ रहे उनको नोटिस दिया जाएगा।