Monday , October 28 2024

इटावा, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व केंद्र की सरकार पर्यावरण के प्रति बहुत गंभीर- अवधेश शुक्ला

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व केंद्र की सरकार पर्यावरण के प्रति बहुत गंभीर- अवधेश शुक्ला

इटावा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में कंपनी बाग में संपन्न हुई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अवधेश शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व केंद्र की सरकार पर्यावरण के प्रति बहुत गंभीर है हम सब को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना है और आने वाले पर्यावरण के दिवस पर वृहद वृक्षारोपण करना है।
जिला अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी ने इटावा जनपद की तीनों विधानसभाओं मैं तालाबों की सफाई एवं वृक्षारोपण प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा किये जाने का संकल्प दिलाया गया और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि हम सब मिलकर पर्यावरण को संरक्षण देने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।
बैठक में किसान मोर्चा महामंत्री गोविंद दुबे रजत तिवारी जिला उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी शिवम मिश्रा अरविंद गुप्ता अशोक सिंह चैहान यीशु तिवारी मंडल अध्यक्ष पहलाद सिंह यादव बिजनेस शुक्ला जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र सिंह सेंगर सहितं जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।