Monday , October 28 2024

इटावा, महेवा ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने 21 प्रधान पदाधिकारियो के साथ ली पद और गोपनीयता की शपथ,

*प्रधान संगठन ब्लाक कार्यकारणी का सम्पन्न हुआ शपथ समारोह*

● महेवा ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने 21 प्रधान पदाधिकारियो के साथ ली पद और गोपनीयता की शपथ,

महेवा,इटावा। राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन महेवा ब्लाक इकाई का गठित कर प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पान्डे ने जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सेंगर एवं जिला प्रवक्ता डा०राजेश सिंह चौहान की गर्मामयी उपस्थिति मे ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेत्रत्व मे 21 प्रधान पदाधिकारियो के साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है।
प्रधानो को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष पान्डे ने कहा कि सभी प्रधान एक रहे,नेक रहे,और निर्भीक रहे। बिना पैसा बिना इस्टीमेट के कार्य नही करें। प्रत्येक कार्य योजनाओं की लिखा पढ़ी पूरी कर कागजात दुरस्त रखे। तालबों पर बृक्षा रोपड़ वाटर रीचार्ज सिस्टम और पर्यावरण पर विशेष ध्यान दें। बाकी कि अन्य अपनी समस्या तत्काल प्रधान संगठन के उच्च पदाधिरियो को तुरंत बताये।
डा०राजेश सिंह चौहान जिला प्रवक्ता प्रधान संगठन ने कहा कि प्रधान किसी के दवाव मे नही आये वो अपने अधिकारो को समझे,अपने कर्तव्य निष्ठा और पूरी पार्यदर्श्ता के साथ कार्य करें।
आज समूचे प्रदेश के प्रधानो को एक दुसरे का साथ देने की आवश्यकता है। गांवों मे युवाओ का पलायन शहरो की ओर होने से रोका जाए। आपकी समस्याओ को प्रधान संगठन मुख्य मन्त्री,अपर मुख्य सचिव और पंचायती राज निदेशक के सम्मुख रखकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह प्रधानो आश्वस्त किया कि हम हर सम्भव संगठन के साथ है जिले के किसी भी प्रधांन का उत्पीडन कतई बरदास्त नही किया जाएगा। उन्होने सभी प्रधानो और अतिथियो धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम मे पधारे सोम हरि अवस्थी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष,रजनीश शर्मा जिला संगठन मंत्री ने ब्लाक कर्मचारियो और अधिकारियो को कट घरे मे खडा करते हुये कहा कि विना पैसे लिये कोई भी अधिकारी और कर्मचारी काम नही कर रहा है। जोकि प्रधानो का शोषण कर अपना पेट भरने मे जुटे हुये है। विकास कठेरिया जिला महामंत्री और धर्मेंद्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष महेवा ने प्रधानो की विभिन्न समस्याओ को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। उन्होने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सारी समस्याओ का निदान कराया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष भर्थना हरगोविंद सिंह,ब्लाक अध्यक्ष चकरनगर ब्रजेन्द्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष बढपुरा संजय प्रताप सिंह भदौरिया,ब्लाक महामन्ती सतेन्द्र यादव महेवा,ब्लाक वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्केश यादव,ब्लाक संयोजक सुर्जीत कुमार,ब्लाक उपाध्यक्ष हर गोविंद, शुशील यादव,रामरतन कुशवाह,रामकृष्ण राजपूत,ब्लाक संगठन मन्त्री जगदीश चंद्र,हकीम सिंह,ब्लाक मंत्री आनन्द कुमार,दीपक प्रजापति पूनम चौहान,प्रयाग नारायण,सहसचिव मनोज कुमार,मुरारी सिंह,विवेक कुमार,सत्यभामा दुवे, कार्यकारी सदस्य राम किशन,नवाव सिंह,गजेन्द्र सिंह,कवीर कुमार आदि पदाधिकारी के अलावा बडी संख्या मे ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।