Monday , October 28 2024

औरैया, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया*

*औरैया, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया*

*औरैया।* समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय ककोर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सर्व समाज के नेता हैं भाजपा की कुरीतियों के चलते वह सत्ता में तो नहीं आ पाए किंतु हम सब ने यह संकल्प लिया है कि जब तक उनको सत्ता पर आसीन नहीं कर लेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ,बिधूना विधायक रेखा वर्मा ,राष्ट्रीय सचिव रचना सिंह ,यूथ के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे, अनिल पाल, भोले गुर्जर ,मालती गौतम, रविंद्र पाल ,मनोज कोरी ,बबलू यादव, दिनेश मिश्रा ,जयवीर सिंह, भवानी सिंह पाल, अनुज यादव, हिमांशु पाल व मीडिया प्रभारी अमित यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और व पदाधिकारी मौजूद रहे। उधर अछल्दा से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया। सपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। सराय बाजार अपने आवास पर चेयरमैन राजेश पोरवाल निवास पर जन्मदिन मनाया गया। नेतृत्व में केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की बधाई दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नप चेयरमैन राजेश पोरवाल ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्व समाज का हित है। आज किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्ग परेशान हैं इस मौके पर राकेश यादव पूर्ब ब्लाक प्रमुख, प्रशांत यादव,ओपी यादव,अरविंद यादव व अन्य समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट :-: आकाश उर्फ अक्की भईया संवाददाता