Monday , October 28 2024

सपा नेताओं के साथ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्म दिबस,

*नेताओं ने काटा सपा प्रमुख का 49 वाँ केक*

● सपा नेताओं के साथ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्म दिबस,

भरथना,इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 49 वाँ जन्मदिन सपा नेताओं के साथ पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बडे ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया।


शुक्रवार को नगर के कृष्णा नगर स्थित विशाल राइस मिल में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। पूर्व मंत्री अशोक यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व चैयरमेन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू,पूर्व जिपंस सुरेन्द्र यादव,नगर अध्यक्ष प्रताप वर्मा आदि ने अपने नेता अखिलेश यादव के चित्र पर तिलक वन्दन कर केक काटकर उनके जन्मदिवस की खुशियां बांटी तथा ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाया। इस दौरान अखिलेश यादव लोहिया,वकील लारा,रवि यादव,अंशुल यादव,संजय यादव,रमेश कठेरिया,राजू यादव सहित कई सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।