Monday , October 28 2024

बकेवर में राधे उत्सव गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा

*सत्संग से मनुष्य में सद्बुद्धि आती है-रजत*

बकेवर इटावा।
सत्संग से मनुष्य में सद्बुद्धि आती है तथा धार्मिक प्रवृत्ति का समागम बना रहता है उक्त प्रबचन
नगर बकेवर में राधे उत्सव गार्डन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा द्वारा श्रीमद् भागवत कथाओं का वर्णन किया गया।


चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक रजत तिवारी महराज पीठाधीश्वर श्री सत्यंम ने श्रोताओं से खचाखच भरे पण्डाल में बताया। कथा में श्रीकृष्ण जन्म हुआ व हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।
कथावाचक श्री संत ने आगे बताया गौ सेवा बहुत ही पुनीत कार्य है। गौमाता में 33 करोड देवी देवताओं का वास होता है।गौ माता की पूजा और सेवा से सभी देसी देवता प्रसन्न होते हैं। सत्कर्म से सदमार्ग मिलता है और सदमार्ग पर चलकर सीधे ईश्वर की प्राप्ति होती है। मनुष्य को अपनी मनुष्यता,मानवीयता बनाए रखना सदमार्ग कहलाता है। परीक्षित श्री विष्णु महेश तिवारी व्यवस्थापक तरुण तिवारी पत्रकार , समाजसेवी अक्षित पाठक,रमेश शुक्ला, सोमेश अवस्थी,अध्यापक राहुल शुक्ला,प्रदीप शुक्ला,मकर सुनील चौधरी,आलोक मिश्रा, अशोक तिवारी,पुरुषोत्तम मिश्रा,सहित श्रद्धालुओं ने कथा को श्रवण किया।