Monday , October 28 2024

भरथना दस्तावेज लेखक एसोसियेशन का सम्पन्न हुआ चुनाव,

*मण्टू मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष*

● भरथना दस्तावेज लेखक एसोसियेशन का सम्पन्न हुआ चुनाव,

भरथना,इटावा। दस्तावेज लेखक एसोसियेशन भरथना के सम्पन्न हुए निर्वाचन में अमित कुमार मण्टू मिश्रा सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। साथ ही सर्वसम्मति से सम्पूर्ण कार्यकारिणी का गठन हुआ।
निर्वाचन उपरान्त सब रजिस्ट्रार कार्यालय भरथना के प्रांगण में सम्पन्न हुए सम्मान समारोह में दस्तावेज लेखक एसोसियेशन भरथना के निर्वाचन में अमित कुमार मण्टू मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष, आलोक पाल को महामंत्री, अतुल दुबे को कोषाध्यक्ष, राजेश यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,पवन कठेरिया को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज उपाध्याय व मोहित तिवारी को मंत्री व राजीव कुमार को सर्वसम्मति से ऑडीटर मनोनीत किया गया। साथ ही राजेन्द्र अवस्थी,विष्णु कुमार दुबे, सन्दीप तिवारी,विश्राम सिंह यादव,अशोक रावत, राजेश दीक्षित लल्लन,पूर्व अध्यक्ष देवेश शर्मा राना, पूर्व उपाध्यक्ष सुशील पाल को बतौर संरक्षक मनोनीत किया गया।
आयोजित सम्मान समारोह में समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर जोरदार स्वागत सम्मान करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर दस्तावेज लेखक मोहित गुप्ता,राजनरेश शर्मा, स्टाम्प विक्रेता अजय त्रिपाठी,रघुवीर सहाय, सन्तोष यादव फौजी, किशन श्रीवास्तव,अजय यादव छोटू,नीतेश यादव, संजय चौहान,नीरज वर्मा,सोहिब खान सल्लू आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।