नरेन्द्र वर्मा

शिकोहाबाद। मेलावाला बाग में बंद कॉलोनी वाली सड़क नीची होने के कारण उस पर जलभराव रहता है। जिससे गली में रहने वाले लगभग एक दर्जन परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल भराव की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को गली की महिलाएं नगर पालिका पहुंची और ईओ को प्रार्थना पत्र देकर गली निर्माण की मांग की।

मेलावाला बाग निवासी महिलाओं का एक प्रतिनिधि मडंल पालिका पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। जिसके माध्यम से महिलाओं ने गली निर्माण की मांग की। महिलाओं ने अपनी वेदना को पालिका के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में सभी गलियां पक्की हैं, केवल उनकी गली कच्ची और नीची है। जिसकी बजह से पूरे मोहल्ले का पानी उनकी गली में भर जाता है। गली में नाली भी नहीं बनी हैं, जिससे घरों का पानी भी सड़क पर भरा रहता है। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी से गली निर्माण कराये जाने की मांग की। इस पर ईओ ने महिलाओं को आश्वस्वासन दिया कि तीन माह के भीतर उनकी सड़क बनवा दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्रांट में हुई कटौती की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जैसे ही पैसा आएगा, सड़क का निर्माण करा दिया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में अवनीश देवी, मनोज देवी, सुमन देवी, विमलेश देवी, मंजूदेवी, सुमन देवी, मीना देवी आदि मौजूद रहीं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *