Monday , October 28 2024

इटावा,प्रसपा की प्रदेश कार्यकारिणी में जसवंतनगर के तीन चेहरे*

*प्रसपा की प्रदेश कार्यकारिणी में जसवंतनगर के तीन चेहरे*
_________
*आदित्य यादवअंकुर प्रदेश अध्यक्ष
*अजेंद्र,अनिलप्रताप प्रदेश सचिव
______
*जसवंतनगर(इटावा)।* क्षेत्रीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के सुपुत्र आदित्य यादव ‘अंकुर’ को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी( लोहिया) का प्रदेशअध्यक्ष बनाए जाने को लेकर उनके कर्म क्षेत्र जसवन्तनगर में हर्ष की लहर फैल गई है।

  • आदित्य को अध्यक्ष और जसवन्तनगर निवासी ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर और अनिल प्रताप सिंह यादव को प्रदेश संगठन में प्रदेश सचिव का पदभार सौंपे जाने पर पार्टी के संस्थापक/अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को नगर से अनेक बधाई संदेश भेजे गए हैं। संदेशों में कहा गया है कि पार्टी में युवकों को नेतृत्व सौंपे जाने से प्रदेश में प्रसपा पार्टी का जनाधार ही न केवल बढ़ेगा,बल्कि 2024 और 2027 में सत्ता की चाबी प्रसपा के हाथों में होगी।
    नगर निवासी और रामलीला समिति जसवंतनगर के संयोजक अजेंद्र सिंह गौर प्रसापा पार्टी की स्थापना के समय से ही पार्टी के जिला महासचिव पद पर तैनात है। ठाकुर ब्रादरी में उनकी अच्छी पकड़ है। इसी प्रकार रायनगर निवासी शिक्षक नेता अनिल प्रताप सिंह यादव पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रहे हैं। वह माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य स्व महाराज सिंह के पुत्र हैं।इन दोनों को प्रदेश सचिव बनाया जाना,इनका शिवपाल सिंह यादव का अतिविश्वाशपात्र होना है।

  • इन दोनों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। दोनों ने विधायक शिवपाल सिंह यादव और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव का आभार व्यक्त किया है।
    बधाई देने पहुंचने वालों में नगर प्रसपा अध्यक्ष राहुल गुप्ता, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष महावीर सिंह यादव, प्रो ब्रजेश चंद्र यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, रामलीला प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू,नगर प्रमुख महासचिव राजीव यादव सभासद, पालिकाअध्यक्ष सुनील जोली, खन्ना यादव, हाजी मोहम्मद अहसान, ऋषिकांत चतुर्वेदी, राजपाल सिंह यादव गढ़ी, निक्का जैन आदि प्रमुख हैं।

*वेदव्रत गुप्ता*