Monday , October 28 2024

कानून का राज स्थापित करते हुए अपराध एवं अपराधियों पर होगी कार्यवाही-राम सिंह 

अनिल सिंह ब्यूरो चीफ माधव संदेश

चित्रकूट-गृहमंत्री से सम्मानित एवं उत्तर प्रदेश में कई जनपदों में सेवा देने के बाद थाना पहाड़ी में नवागंतुक थानाध्यक्ष राम सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन थाना पहाड़ी परिसर में किया। थानाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि शासन के मंशा अनुसार पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के आदेश निर्देश के क्रम में पहाड़ी थाना क्षेत्र में अमन-चैन कायम किया जाएगा। कस्बा सहित क्षेत्र के आम आवाम बहन बेटियों की सुरक्षा प्राथमिकता पर होगी है। पहाड़ी थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करते हुए कानून का राज स्थापित किया जाएगा। किसी भी कीमत पर माफियाओं अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा। जनपद चित्रकूट में लगभग 1 वर्ष से अधिक समय से रहकर पुलिस अधीक्षक के पेशकार चुनाव प्रभारी एवं लखनऊ में थानाध्यक्ष का महत्वपूर्ण कार्यभार संभाल चुके हैं। लखनऊ कानपुर बाराबंकी फतेहगढ़ में जनता की सेवा कर चुके हैं। मेहनत लगन के चलते थाना पहाड़ी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थानाध्यक्ष राम सिंह को सौंपी गई है। कस्बा पहाड़ी में वाहन जाम से निजात दिलाने का प्रयास करते हुए आम जनता की सेवा में 24 घंटा पुलिस की तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर अवध नारायण रविकांत राय, राहुल पांडेय, परशुराम यादव कांस्टेबल प्रमोद यादव, बृजेंद्र यादव अजय मिश्रा दिलीप जलील आदि मौजूद रहे।