Sunday , October 27 2024

पुलिस एसओजी की देर रात बदमाशों से मुठभेड़। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के लगी गोली

माधव संदेश/ब्यूरो चीफ जय सिंह यादव। रायबरेली                        ‌                         रायबरेली पुलिस एसओजी की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं। दोनों बदमाशों को पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों सिराज और मोहर्रम अली पर आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी और उसका शव कुएं में फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस बहुत दिनों से इस मामले के खुलासे की कोशिश में थी लेकिन यह दोनों फरार चल रहे थे। देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों बदमाशों की घेराबंदी की तो यह दोनों बदमाश बछरांवा थाना क्षेत्र के रामपुर के पास होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की इन दोनों बदमाशों की मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने देर रात ही दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर की माने तो सिराज और मोहर्रम अली के पैर में गोली लगी है दोनों को भर्ती कर लिया गया है।