Sunday , October 27 2024

*दिनचर्या के बदलाव से दूर हो सकता है मानसिक तनाव* 

अनिल सिंह ब्यूरो चीफ माधव संदेश             पहाड़ी चित्रकूट- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में आयोजित विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आए सैकड़ों मरीजों ने जांच कराते हुए निशुल्क स्वास्थ्य लाभ का फायदा उठाया। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने फीता काटते हुए मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि तनाव से दूर रहने के लिए दिनचर्या में बदलाव अत्यंत जरूरी है। योगा, सुबह शाम टहलना एवं सुबह व्यायाम करने से मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। मोदी योगी सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजना का ग्रामीणों तक लाभ पहुंचाने में सफलता हासिल किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे महत्वपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य होना है। मानसिक स्वास्थ्य रखने के लिएं खुशहाली अपने कर्तव्यों के प्रति सही कार्य करना चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले मानसिक स्वास्थ्य के रहना अत्यंत जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य हेतु कई बिंदुओं में उपाय बताएं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं दूरदराज से कई सैकड़ा मरीजों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानते हुए आभार व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में निशुल्क जांच डॉक्टरों द्वारा दूरदराज से आए मानसिक व्यक्तियों का निशुल्क उपचार किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम राधे कृष्ण द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ उदय प्रताप सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी महेंद्र सिंह, डॉक्टर सुधीर सिंह डॉ महेंद्र सिंह अशोक सिंह डॉक्टर दीपांशु डॉक्टर आकांक्षा सिंह सीएचएस शुभम गुप्ता आशुतोष सिंह पैरामेडिकल स्टाफ,आरबीएसके टीम समस्त आशा एवं संगिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मेले में आए दूरदराज से मरीज सुभाष बरद्वारा, रेनू कहेटा माफी,बुद्धविलास वकटा बुजुर्ग, अर्पित सिंह तौरा,भोला चूनहा पुरवा, संदीप कलवालिया,रामबली पहाड़ी बुजुर्ग, सीताराम अशोह, अजय कुमार नहरा,कैलाश अर्की, प्रिंसी नोनार, गोविंद कपना,भास्कर दत्त मिश्रा, मातादीन,पचोखर, फूल कुमारी कलवारा बुजुर्ग,राजेश कुमार सिधौली, विनोद कुमार सरधुवा,आदि सैकड़ों मरीजों ने मेले में पहुंचकर लाभ उठाया।