Monday , October 28 2024

प्रोडक्शन हाउस में स्पॉट हुए रणबीर कपूर, एक्टर के Phone का Wallpaper देख हर कोई रह गया दंग

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में पापा बने है और अपनी बेटी राहा के जन्म के बाद से एक्टर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।  रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

इस फोटो में रणबीर की जगह उनके फोन पर लोगों की नजरें अटक गई हैं। हाल में ही वह मुंबई में एक प्रोडक्शन हाउस में स्पॉट हुए। इस दौरान उनके फोन के वॉलपेपर पर सबकी नजरें गई। जिसे देख फैंस कह रहे हैं कि ये है संस्कारी लड़का।

जी हां, रणबीर कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर कोई और नहीं बल्कि पिता और दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर की तस्वीर है। दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर टी-सीरीज के ऑफिस में स्पॉट हुए।  जिसे देख फैंस उन्हें संस्कारी बेटा बताकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

बता दें 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। मौत से करीब 2 साल पहले एक्टर को ल्यूकेमिया कैंसर हुआ था। जिसके लिए वह अमेरिका भी गए थे।