Sunday , October 27 2024

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा संग घूमने निकले, सामने आई पहली पब्लिक फोटो

बी-टाउन कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नन्हीं परी संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं।  रणबीर-आलिया अपनी लाडली संग पहली बार पब्लिक प्लेस पर स्पॉट हुए, जहां उनकी प्यारी तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं।

शुक्रवार दोपहर मुंबई में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा संग घूमने निकले। आलिया की बहन और लेखक शाहीन भट्ट भी नजर आईं। इस दौरान नन्हीं राहा मम्मा आलिया की गोद में नजर आईं। आलिया, रणबीर और शाहीन का ब्लैक लुक देखने को मिला। ब्लैक लुक में तीनों का कैजुअल अंदाज देखने को मिला।

बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी रचाई थी शादी से पहले कपल ने 5 साल से अधिक समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के 7 महीनों बाद ही कपल ने बेटी राहा का 6 नवंबर, 2022 को स्वागत किया।