Sunday , October 27 2024

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की अफेयर की खबरों पर हुआ खुलासा, ‘लंच डेट’ पर कही ये बात

इन दिनों गपशप गली में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अफेयर की खबरें खूब तेजी से फैल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सितारों ने गोवा में नई साल का जश्न भी साथ ही मनाया।  विजय वर्मा एक्ट्रेस तमन्ना के साथ अपने अफेयर की चर्चाओं पर चुटकी लेते नजर आए।

विजय वर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने ‘लंच डेट’ का खुलासा किया है। बता दें कि विजय वर्मा ने एक मिरर सेल्फी पोस्ट की है। इसमें एक्टर के साथ सुजॉय घोष नजर आ रहे हैं। विजय वर्मा के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है।

नई साल का जश्न साथ में मनाने के बाद तमन्ना और विजय, दोनों को एक अवॉर्ड नाईट में भी साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों को साथ में लंच डेट पर देखा गया। इसी के साथ इनके अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।  दोनों ने ही इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। अब पोस्ट के बहाने ही सही विजय वर्मा ने जवाब देने का मजेदार तरीका खोज निकाला है।