Sunday , October 27 2024

गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों की याद में कार्यक्रम *नेत्र हीन दिव्यांगों को छड़ी, कान की मशीन,गरीबों को कंबल वितरित

अजीतमल। गणतंत्र दिवस के अवसर व जनपद के स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम नाथ दुबे के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के स्वतंत्र सेनानी पंडित राम नाथ दुबे, पंडित बच्ची लाल दुबे ,कॉमरेड बलराम दुबे को याद किया गया स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम नाथ दुबे की जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर उनकी जन्मभूमि कैथौली गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में अतिथि विधायक गुड़िया कठेरिया ने सेनानियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया पूर्व ब्लाक प्रमुख राज कुमार दुबे ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन में जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान है बीहड़ के गांव में जन्मे पूज्य सेनानियों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता ,इस दौरान पूर्व आईपीएस हरीश कुमार, पूर्व चेयरमैन मदन लाल पोरवाल, विपिन कुमार दुबे भाई जी ने भी गणतंत्र दिवस पर्व पर अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में बीहड़ी क्षेत्र के असेवा , असेबटा, कैथौली, रामपुरा आदि गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया इस दौरान क्षेत्र के 21 लोगों को कान की मशीन, पांच नेत्रहीन दिव्यांग जनों को विशेष छड़ी, 110 गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजक प्रमलेश कुमार दुबे , विकास दुबे ,सनी दुबे ,कृष्ण प्रकाश दुबे, रामप्रकाश, पंकज ,विशाल दुबे आदि का विशेष सहयोग रहा।

* योगेंद्र गुप्ता