Sunday , October 27 2024

स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ओट्स जिससें मिलेगा स्किन पर निखार

ओट्स को सुपरफूड माना जाता है. आमतौर पर लोग इसे नाश्ते के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। ओट्स फाइबर, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं।

जो सेहत की दृष्टि से बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आप अपने स्किन केयर रूटीन में ओट्स को शामिल कर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब एक कटोरी में एक चम्मच ओट्स लें, इसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

यह फेस पैक त्वचा की सफाई करता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन, एक चम्मच शहद और एक चम्मच जई का पाउडर मिलाएं। इसमें शहद मिलाकर पेस्ट बना लें, अब इससे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ देर बाद पानी से धो लें।