Saturday , September 21 2024

सिद्धार्थ महाविद्यालय में बुद्ध जयंती पर ‘भोजनदान’ कार्यक्रम, शिवपाल  भी पहुंचे

____
फोटो:-बुद्ध जयंती पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करते अनुयाई

     

जसवंत नगर (इटावा)। शुक्रवार को भगवान बुद्ध की 2567 वी जयंती पर यहां के सिद्धार्थ महाविद्यालय में  नमो तस्स भगवतो अरहतो सम्मा संबुद्धसस, अत्त दीपो भव, बुद्धम् शरणम गच्छामि आदि के उच्चारण के साथ भगवान बुद्ध की जयंती मनाई गई और बड़ी संख्या में अनुयायियों ने हिस्सा लेते हुए भगवान बुद्ध के उपदेशों पर चलने की शपथ ली।

      बुद्ध जयंती के इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवऔर क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव भी दोपहर में सिद्धार्थ महाविद्यालय पहुंचे और उन्होंने बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
   इस अवसर पर कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश और सिद्धांत समाज के उत्थान और देश के कल्याण के लिए आज के समय में सर्वाधिक प्रासंगिक और जीवन के लिए उपयोगी हैं। कार्यक्रम में वह काफी देर तक रहे तथा बौद्ध अनुयायियों को उन्होंने भगवान बुद्ध  जयंती की शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर विशेष पूजा- अर्चना बौद्ध धर्म की पद्धति के अनुसार भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष आयोजित हुई, जिसमें कॉलेज के अध्यक्ष डॉ कन्हैया लाल शाक्य, प्रबंधक डॉक्टर सूरज सिंह शाक्य और निदेशक जवाहरलाल शाक्य , हरिमोहन राजपूत सहित अनेक बौद्ध अनुयायियों और कॉलेज के शिक्षकों प्राचार्य तथा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
   इनमे विश्राम सिंह शाक्य फौजी,। गंगा सिंह शाक्य, इंद्रपाल सिंह, नोटरी लेखक सत्यभान सिंह, धीरज शाक्य, भुवनेश कुमार, शैलेंद्र प्रताप आदि मौजूद थे।
    कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव के साथ सपा नेता महावीर सिंह यादव, प्रोफेसर ब्रजेश चंद यादव, अनुज मोंटी यादव,मोहित यादव सनी, खन्ना यादव, राजपाल सिंह यादव, राहुल गुप्ता, विनोद यादव, अजेंद्र सिंह गौर, विद्याराम यादव, सुनील यादव तथा बड़ी संख्या में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी  साथ थे।
भोजन दान में भीड़ जुटी
__________
     सिद्धार्थ महाविद्यालय में बुद्ध जयंती के अवसर पर  देर शाम भोजन दान का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। हजारों लोगों ने भोजन दान के इस आयोजन में हिस्सा लेते हुए भोजन ग्रहण किया।
____
फोटो:-बुद्ध जयंती पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण करते अनुयाई